अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

विज्ञापन

महिषी. महिषी थाना क्षेत्र के महिषी तेघरा के मध्य पूर्वी कोसी तटबंध के किनारे पानी में 18 से 20 वर्ष के करीब उम्र की अज्ञात महिला का शव मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फ़ैल गयी. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं की जा सकी है. ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना मिलते ही महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार सदल-बदल घटनास्थल पर पहुंचे एवं शव को बहार निकालने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के गांव के लोगों द्वारा शव की पहचान नहीं हो पाने की स्थिति में ऐसा प्रतीत होता है कि शव को कहीं और से यहां लाकर फेंका गया हो सकता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन