गुरुवार को मॉडल सहरसा सदर अस्पताल में गायनी समेत सभी विभागों के डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध, यहां देखें पूरी सूची

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Saharsa OPD Today: मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में गुरुवार को विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे. OPD का समय और पंजीयन शुल्क की जानकारी पाएं.

विज्ञापन

सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट

Saharsa OPD Today: मॉडल सदर अस्पताल सहरसा की ओपीडी में गुरुवार को विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी दैनिक ड्यूटी रोस्टर के अनुसार महिला, पुरुष, शिशु, हड्डी, नेत्र, दंत और सर्जरी सहित सभी प्रमुख विभागों में डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे. खासकर गायनी विभाग में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला मरीज इलाज के लिए पहुंचती हैं. ऐसे में अस्पताल ने स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती सुनिश्चित की है, ताकि महिलाओं को समय पर परामर्श और उपचार मिल सके.

गायनी विभाग में महिला मरीजों की रहती है सबसे अधिक भीड़

मॉडल सदर अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला मरीज जांच और इलाज के लिए पहुंचती हैं. गर्भावस्था संबंधी जांच, स्त्री रोग परामर्श और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं यहां आती हैं. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाती है.

गुरुवार को ओपीडी में इन डॉक्टरों की रहेगी ड्यूटी

गुरुवार को ओपीडी में पुरुष बाह्य विभाग में डॉ रौशन लाल, नेत्र विभाग में डॉ मसरूर आलम, स्त्री रोग विभाग में डॉ प्रभा वर्मा, शिशु रोग विभाग में डॉ महबूब आलम, अस्थि विभाग में डॉ राजेश कुमार रंजन, शल्य विभाग में डॉ ओम प्रकाश भारती, दंत विभाग में डॉ संतोष झा, आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार तथा एसएनसीयू में डॉ अरविंद कुमार मरीजों का इलाज करेंगे.

इमरजेंसी और प्रसव गृह की ड्यूटी

आपातकालीन कक्ष में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विक्रम कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ शिवम कुमार तथा रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ मधुर कृष्णा की ड्यूटी रहेगी.

सर्जन ऑन कॉल के रूप में डॉ मुंतका तथा फिजिशियन एवं आईसीयू ऑन कॉल के रूप में डॉ अखिलेश्वर प्रसाद उपलब्ध रहेंगे.

आपातकालीन प्रसव गृह में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ रंभा कुमारी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ कुमारी भारती तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ नेहा की ड्यूटी निर्धारित की गई है.

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

Saharsa OPD Today: ओपीडी का समय और पंजीयन शुल्क

मॉडल सदर अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक चिकित्सकीय परामर्श मिलेगा.

ओपीडी पंजीयन का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है. अस्पताल में ओपीडी पंजीयन शुल्क मात्र 2 रुपये है.

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर पहले पंजीयन कराएं, ताकि बिना किसी परेशानी के संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श और उपचार का लाभ मिल सके.

Also Read: भागलपुर में चौंकाने वाली खोज, सैंडिस कंपाउंड के जिस पत्थर पर लोग बैठते थे वह निकला दुर्लभ ट्री फॉसिल

Also Read: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग



विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन