सहरसा मॉडल सदर अस्पताल में आज गायनी डॉक्टर उपलब्ध, जानिए ओपीडी और सरकारी बसों का पूरा टाइमटेबल

Updated:
विज्ञापन

Saharsa OPD

Saharsa OPD Update: अगर आप आज मॉडल सदर अस्पताल सहरसा जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. अस्पताल में आज गायनी समेत सभी प्रमुख विभागों के डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे, वहीं सरकारी बसों का टाइमटेबल भी जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

Saharsa OPD Update: मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में शनिवार को ओपीडी सेवाओं को लेकर विशेष व्यवस्था की गयी है. अस्पताल प्रशासन ने महिला, पुरुष, बच्चों और बुजुर्ग मरीजों के इलाज के लिए अलग-अलग विभागों में डॉक्टरों की तैनाती की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खास बात यह है कि स्त्री रोग विभाग में आज महिला मरीजों के इलाज के लिए गायनी डॉक्टर उपलब्ध रहेंगी. दूसरी ओर सहरसा सरकारी बस डिपो से पटना, वीरपुर और कुशेश्वर स्थान के लिए बसों का नियमित परिचालन भी जारी रहेगा.

महिला मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

मॉडल सदर अस्पताल के गायनी विभाग में रोजाना बड़ी संख्या में महिला मरीज इलाज के लिए पहुंचती हैं. शनिवार को स्त्री बाह्य विभाग में डॉ. विभा कुमारी मरीजों को परामर्श देंगी. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके.

इसके अलावा पुरुष बाह्य विभाग में डॉ. शिवम कुमार, शिशु विभाग में डॉ. प्रभात रंजन और अस्थि विभाग में डॉ. अनिल कुमार मरीजों को देखेंगे. नेत्र विभाग में डॉ. मसरूर आलम तथा दंत विभाग में डॉ. संतोष झा की ड्यूटी लगायी गयी है.

इमरजेंसी सेवा में भी डॉक्टरों की तैनाती

अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भी 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे. सुबह की पाली में डॉ. कुमार अनुपम, दोपहर में डॉ. चंदन पासवान और रात की ड्यूटी में डॉ. रोहित कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं प्रसव गृह में डॉ. विभा कुमारी, डॉ. रंभा कुमारी और डॉ. नेहा की तैनाती की गयी है.

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि गंभीर मरीजों के इलाज के लिए सर्जन और फिजिशियन ऑन कॉल भी उपलब्ध रहेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज शुरू किया जा सके.

Also Read: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ा तो 45 दिन में भरें जुर्माना, नहीं तो RC-DL होंगे रद्द, सरकार का बड़ा फैसला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन