Saharsa news: सांप के डसने से युवक की मौत,गांव में शोक

अस्पताल में मृतक के साथ परिजन
Saharsa news: जानकारी के अनुसार अशोक यादव को अचानक एक विषैले सांप ने काट लिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों एवं स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा ले जाया गया.
Saharsa news: नवहट्टा (सहरसा) से राजेश कुमार डेंजिल की रिपोर्ट:
नवहट्टा प्रखंड के डरहार पंचायत अंतर्गत रामनगर गांव में सांप काटने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान अशोक यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है.
जानकारी के अनुसार अशोक यादव को अचानक एक विषैले सांप ने काट लिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों एवं स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा ले जाया गया.
सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही. काफी प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. मृतक के घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने बताया कि अशोक यादव व्यवहार कुशल एवं मिलनसार व्यक्ति थे. उनके निधन से गांव ने एक अच्छे व्यक्ति को खो दिया है.
घटना के बाद रामनगर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई है. ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है.
बताया गया कि मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










