सहरसा एयरपोर्ट के लिए टेंडर जारी, अपग्रेडेशन और नए बिल्डिंग के निर्माण का रास्ता साफ

सहरसा एयरपोर्ट का नक्शा
Airport In Bihar: बिहार में रोड और रेल के साथ-साथ हवाई कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया जा रहा है. ऐसे में अब सहरसा एयरपोर्ट के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है. निर्माण के लिए 35.14 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है.
Airport In Bihar: बिहार के सहरसा जिले में जल्द ही लोगों के लिए हवाई सफर आसान होने वाला है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सहरसा में मौजूदा एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन और टर्मिनल भवन के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है. जिससे भविष्य में लोगों की हवाई सफर संभव हो सकेगी. इसके लिए 35.14 करोड़ की स्वीकृति दी गई है.
15 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी
जानकारी के मुताबिक, इसमें एक प्री-फैब्रिकेटेड टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी टावर और उससे जुड़ी बिल्डिंग्स का निर्माण किया जाएगा. इस काम को पूरा करने के लिए 450 दिन का समय निर्धारित किया गया है. इसके लिए 15 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है.
जमीन अधिग्रहण के लिए राज्य सरकार ने राशि पहले में ही जिले को उपलब्ध करा दी है. जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है. हवाई उड़ान के लिए 1000 मीटर×30 मीटर का रनवे निर्माण किया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार, टेंडर जमा करने का अंतिम डेट 8 जून है. 16 जून को फिर टेंडर खोला जाएगा.
कैसी मिलेगी सुविधा?
उड़ान योजना के तहत सहरसा एयरपोर्ट को कनेक्ट किया जाएगा. यह एयरपोर्ट कोड-2बी टाइप के एयरक्राफ्ट के लिए बनाया जाएगा. सहरसा एयरपोर्ट से 15 से 20 सीट वाला छोटा विमान ऑपरेट होगा. इसके अलावा बीचक्राफ्ट, डोरनियर या फिर सेना के बड़े मॉडल विमान भी यहां से ऑपरेट हो सकेंगे. इसके बनने से बाढ़ के समय काफी सहूलियत मिल सकेगी.
लोगों को क्या मिलेगा फायदा?
साथ ही लोगों का दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के साथ-साथ विदेश जाना भी आसान हो सकेगा. मौजूद समय में दिल्ली, मुंबई या फिर कोलकाता आने-जाने के लिए पूर्णिया एयरपोर्ट या पटना एयरपोर्ट जाना पड़ता है. पूर्णिया एयरपोर्ट से भी सभी शहरों के लिए सीधी फ्लाइट नहीं होने की वजह से पटना एयरपोर्ट जाना पड़ता है. लेकिन सहरसा में ही एयरपोर्ट बन जाने से लोगों को इसी जिले से फ्लाइट मिल सकेगा.
Also Read: बाहुबली नेता सूरजभान सिंह जेल से रिहा, 30 साल पुराने केस में आया फैसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




