Saharsa OPD Update: मॉडल सदर अस्पताल में शुक्रवार को गायनी विभाग में एक महिला चिकित्सक रहेंगी तैनात, सभी विभागों के डॉक्टरों की ड्यूटी जारी

Updated:
विज्ञापन
सहरसा सदर अस्पताल

सहरसा सदर अस्पताल

सहरसा के मॉडल सदर अस्पताल में आज ओपीडी सेवाएं नियमित रूप से संचालित होंगी। विशेष रूप से स्त्री रोग विभाग में महिला डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगी। अस्पताल प्रशासन ने सभी प्रमुख विभागों के लिए चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की है।

विज्ञापन

सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट

सहरसा के मॉडल सदर अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी सेवाएं नियमित रूप से संचालित होंगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी मरीजों को समय पर उपचार मिल सके. अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. इसे देखते हुए ओपीडी, आपातकालीन कक्ष और प्रसव गृह में अलग-अलग चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है.

स्त्री रोग विभाग में रहेंगी महिला डॉक्टर

महिला मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉ विभा कुमारी मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगी. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि गायनी विभाग में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं इलाज के लिए पहुंचती हैं. ऐसे में महिला चिकित्सक की उपलब्धता से मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी.

ओपीडी में आज इन विभागों में मिलेंगी सेवाएं

शुक्रवार को पुरुष बाह्य विभाग में डॉ शिवम कुमार, नेत्र विभाग में डॉ मसरूर आलम, शिशु विभाग में डॉ प्रभात रंजन, अस्थि विभाग में डॉ अनिल कुमार, शल्य विभाग में डॉ नीरज कुमार नीरव, दंत विभाग में डॉ संतोष झा, आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार तथा एसएनसीयू में डॉ अतहर इकबाल अपनी सेवाएं देंगे.

आपातकालीन कक्ष और प्रसव गृह की ड्यूटी

आपातकालीन कक्ष में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ निकेश कुमार सिंह, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ अनिल कुमार एवं डॉ सूरज कुमार तथा रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ शिवम कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. सर्जन ऑन कॉल डॉ सुशील कुमार आजाद तथा फिजिशियन ऑन कॉल एवं आईसीयू के लिए डॉ अखिलेश्वर प्रसाद की ड्यूटी लगाई गई है.आपातकालीन प्रसव गृह में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ कुमारी पल्लवी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ प्रभा वर्मा तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ रंभा कुमारी सेवाएं देंगी.

ओपीडी और पंजीयन का समय

अस्पताल प्रशासन के अनुसार ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. मरीजों का पंजीयन सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा. पंजीयन शुल्क मात्र 2 रुपये निर्धारित है. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर पंजीयन कराने और निर्धारित समय में चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है.

ALSO READ: थाने से फरार हुआ 'मास्टर उर्फ गोंगा': देह व्यापार और बंधक बनाने का है आरोपी, पुलिस महकमे में हड़कंप


विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन