जनता की समस्याओं के समाधान की बजाय सरकार मोड़ रही मुंह : राजद
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय के सामने मंगलवार को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
महंगाई, बेरोजगारी सहित जन समस्याओं को लेकर राजद ने किया धरना-प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना
पतरघट. प्रखंड कार्यालय के सामने मंगलवार को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया रमेशचंद्र राणा ने की, जबकि संचालन राजद किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने किया. धरना कार्यक्रम में वक्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों को उठाते केंद्र एवं बिहार सरकार की नीतियों की आलोचना की. जिला परिषद सदस्य संतोष यादव, सुमेश्वर यादव, रमेश सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य रविन्द्र यादव, मो जुमराती सहित अन्य नेताओं ने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान की बजाय सरकार उनसे मुंह मोड़ रही है, जबकि महंगाई एवं बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है. राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में कटौती कर सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही है. धरना-प्रदर्शन में मुखिया बिनोद कुमार पप्पू, महेंद्र चरण यादव, तेज नारायण यादव, भाई दिनेश यादव, ललन यादव, इंद्रदेव यादव, संतोष यादव, सरपंच विशुनदेव यादव, लाल यादव, दिलीप यादव, रमण यादव, हेमंत, रंजीत राम सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










