ePaper

संविदा कर्मियों का हो नियमितीकरण

Updated at : 27 Feb 2026 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
संविदा कर्मियों का हो नियमितीकरण

संविदा कर्मियों का हो नियमितीकरण

विज्ञापन

मांग दिवस पर कर्मियों का प्रदर्शन, डीएम के माध्यम से मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन पुरानी पेंशन बहाली व 8वें वेतन आयोग की शर्तों की समीक्षा सहित रखी 10 सूत्री मांग सहरसा. अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के 18वें राष्ट्रीय सम्मेलन में पारित प्रस्ताव के आलोक में देशभर के जिला मुख्यालयों पर मांग दिवस मनाया गया. इसी क्रम में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा के बैनर तले समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन किया गया. जिला मंत्री शरद कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में नारेबाजी की तथा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. महासंघ द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में 10 सूत्री मांगें शामिल हैं. इनमें सभी संविदा, आउटसोर्स व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने तथा इस प्रकार की अस्थायी रोजगार व्यवस्था समाप्त करने की मांग प्रमुख है. साथ ही राज्य सरकार के विभागों एवं सार्वजनिक उपक्रमों में सभी रिक्त पदों को नियमित आधार पर भरने की बात कही गयी है. कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना समाप्त करने तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठायी. ईपीएस-95 के अंतर्गत सदस्यों को परिभाषित लाभ पेंशन प्रणाली में शामिल करने व पेंशन अधिनियम 2025 को निरस्त करने की मांग भी की गयी. चारों श्रम संहिताओं को रद्द करने, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण एवं सरकारी विभागों के डाउनसाइजिंग पर रोक लगाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है. 8वें वेतन आयोग की संदर्भ शर्तों की समीक्षा, प्रत्येक पांच वर्ष पर वेतन संशोधन सुनिश्चित करने तथा न्यूनतम 5000 के अधीन मूल वेतन का 10 प्रतिशत अंतरिम राहत देने की मांग की गयी. प्रदर्शन में महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, उपाध्यक्ष ललित नारायण मिश्र, बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रमन कुमार, जिला मंत्री समरेंद्र सिंह, सूरज, अभिषेक, प्रियंका भारती, बमबम झा, राजस्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार झा, नीरज कुमार, सर्वण कुमार, दिलीप कुमार, बरुण, स्वास्थ्य संघ के जिला संयोजक कुमार प्रियांशु सिंह, नंदकुमार खां, सुरेश यादव, माधव खां, भारतेन्दु शेखर, कुन्दन, आदित्य सिंह, पंकज झा, सैफ, अभिषेक कुमार मिश्रा सहित शिक्षा अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश नंदन झा, जिला मंत्री शशि शेखर सिंह, अमरनाथ चौबे, कृषि कर्मचारी संघ के प्रीतम व हर्षवर्धन, सिंचाई संघ के जिला मंत्री खगेश सिंह, अध्यक्ष उमेश कुमार यादव, रामचंद्र प्रसाद मंडल, जयकिशन पासवान, अमित भारद्वाज, संतोष यादव, संजय रूपेश यादव, रंजन सिंह, खुर्शीद आलम, गोपाल सिंह, श्याम सुंदर यादव, पीएचडी संघ के बच्चा सिंह सहित विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन