सड़क पर गड्ढ़ों का साम्राज्य, पानी भरने से हो रही दुर्घटनाएं

सड़क पर गड्ढ़ों का साम्राज्य, पानी भरने से हो रही दुर्घटनाएं
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा गड्ढों की मरम्मत के बावजूद स्थिति दयनीय बनमा ईटहरी. मौसम विभाग के अलर्ट के बाद से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. प्रखंड के सहुरिया, घोड़दौड, ईटहरी, सरबेला, महारस़़, रसलपुर सहित कई पंचायतों के वार्डों में जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. सड़कों पर दो से ढाई फीट तक पानी जमा हो गया है. जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है. स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे नालों का उचित निर्माण न होने के कारण बारिश का पानी जमा हो जाता है. जिससे दुर्गंध फैलती है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की सड़कों की हालत खराब है. सुगमा चौक पर हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा गड्ढों की मरम्मत की गयी थी, लेकिन उचित रखरखाव न होने के कारण सड़क फिर से गड्ढों में बदल गयी है. जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है. लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में कई घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित है. इससे मोबाइल चार्जिंग, इन्वर्टर और अन्य घरेलू बिजली उपकरणों का संचालन प्रभावित हुआ है, जिससे दैनिक कार्य बाधित हो रहे हैं. मौसम विभाग ने 7 तारीख तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है. इसके साथ ही तेज हवाएं और वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गई है. अधिकारियों ने लोगों से घरों में ही रहने और बहुत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने की अपील की है. इस बारिश ने धान, गन्ना एवं सब्जी के फसलों को फायदा पहुंचाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










