बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा मौका

Updated:
विज्ञापन
बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा मौका

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को 41वें सहरसा जिला एथलेटिक्स मीट का उद्घाटन अपर समाहर्ता निशांत ने मशाल प्रज्वलित कर किया.

विज्ञापन

41वें सहरसा जिला एथलेटिक्स मीट का उद्घाटन, 370 खिलाड़ी ले रहे भाग

सहरसा. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को 41वें सहरसा जिला एथलेटिक्स मीट का उद्घाटन अपर समाहर्ता निशांत ने मशाल प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल अब शिक्षा का पूरक बन चुका है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है. जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिले में खेल का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं. राज्य एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग दिया जायेगा.

कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सह राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी पदाधिकारी रोशन सिंह धोनी ने बताया कि जिले में खेल का माहौल दिन-प्रतिदिन बेहतर हो रहा है. इस जिला एथलेटिक्स मीट में विभिन्न आयु वर्ग के कुल 370 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी 10 से 13 जून तक पटना में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार, भाजपा नेता सिद्धार्थ कुमार सिद्धू तथा जिला साइक्लिंग संघ के सचिव दर्शन कुमार गुड्डू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष सैयद समी अहमद, शारीरिक शिक्षा शिक्षक अरुण भारती, तुषार कात्यान, सनी सिंह, सूरज गुप्ता, अंशु कुमारी, डेजी भूषण, सुरेश प्रसाद सिंह, चंद्रशेखर खां, अंशु मिश्रा, मुरली यादव, हिमांशु, सुमन पोद्दार, बादल राम, सोनू, रवि यादव, राजकिशोर मुर्मू, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स कोच रोहित राज, चंद्रभूषण सिंह एवं श्वेता यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा. देर शाम तक अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. शनिवार को अंडर-18 एवं अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन