बिहार दर्शन पर निकले पिपड़ा बगेवा के नौनिहाल

Updated:
विज्ञापन

बिहार दर्शन पर निकले पिपड़ा बगेवा के नौनिहाल

विज्ञापन

हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना सलखुआ . मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पिपड़ा बगेवा के छात्र-छात्राओं को शनिवार को हर्षोल्लास के बीच शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया. विद्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह में मुखिया प्रतिनिधि, प्रधानाध्यापिका, एचएम व शिक्षकों ने बस को हरी झंडी दिखाकर बच्चों को शुभकामनाओं के साथ विदा किया. बच्चों के चेहरे पर उत्साह और जिज्ञासा की चमक साफ दिखाई दे रही थी. तीन दिवसीय इस ज्ञानयात्रा के दौरान छात्र-छात्राएं बिहार की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों से रूबरू होंगे. प्रथम पड़ाव पर विद्यार्थियों को बिहार की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा एवं ऐतिहासिक वैभव की विस्तृत जानकारी दी जायेगी. यात्रा के अगले चरण में सहरसा स्थित कारु स्थान एवं दरभंगा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कुशेश्वर स्थान का भ्रमण भी शामिल है. प्रत्येक स्थल पर गाइड द्वारा बच्चों को वहां के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया जायेगा. पूर्व निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत विद्यालय को इस योजना के लिए चयनित किया गया था. इस मौके पर एचएम पवन कुमार के साथ शिक्षक आशुतोष कुमार, रजनीश रंजन, रिंकी कुमारी, अशोक कुमार, दीपक राज, विनोद कुमार एवं नरेंद्र रजक, सिकंदर यादव, भाकपा के उमेश चौधरी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन