बज्रपात की चपेट में आने से एक की मौत, चार घायल

Updated:
विज्ञापन
बज्रपात की चपेट में आने से एक की मौत, चार घायल

बज्रपात की चपेट में आने से एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन

आंधी और बारिश से बचने के लिए आम बगीचे के पास बने मचान पर बैठे थे लोग पतरघट. प्रखंड क्षेत्र के कपसिया गांव में गुरुवार दोपहर आंधी-बारिश के दौरान हुए बज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार कपसिया बस्ती स्थित उत्तरबाड़ी बहियार में आम बगीचे के पास बने मचान पर कुछ लोग आंधी और बारिश से बचने के लिए बैठे हुए थे. इसी दौरान अचानक ठनका गिरने से सभी उसकी चपेट में आ गये. स्थानीय ग्रामीणों एवं परिजनों ने आनन-फानन में घायलों को पतरघट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घायलों में कपसिया वार्ड 11 निवासी 70 वर्षीय दानी यादव, उनके पुत्र 45 वर्षीय रामप्रवेश यादव, 30 वर्षीय जटाशंकर रजक, वार्ड 12 निवासी 38 वर्षीय मनोज यादव तथा वार्ड 13 निवासी 47 वर्षीय रंजीत झा शामिल हैं. चिकित्सकों ने जांच के बाद रामप्रवेश यादव को मृत घोषित कर दिया. वहीं दानी यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शशिकुमार पुलिस बल के साथ पीएचसी पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया गया. बताया जाता है कि घटना के समय सभी लोग मचान पर बैठे थे और अधिकांश के हाथ में मोबाइल फोन भी था. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ ठनका गिरा, जिससे पांचों लोग गंभीर रूप से झुलस गये. ग्रामीणों ने तत्काल सभी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रामप्रवेश यादव की जान नहीं बचाई जा सकी. मृतक रामप्रवेश यादव अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे. उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वे अपने पीछे पत्नी रूपम देवी, पुत्र करण कुमार एवं अर्जुन कुमार सहित वृद्ध मां को छोड़ गये हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन