SAHARSA : सहरसा जंक्शन पर अब नहीं बच पायेंगे शातिर से शातिर अपराधी, लगेगा एसटीक्यूसी कैमरा

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :08 May 2026 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
SAHARSA : सहरसा जंक्शन पर अब नहीं बच पायेंगे शातिर से शातिर अपराधी, लगेगा एसटीक्यूसी कैमरा

आने वाले दिनों में अब रेलवे जंक्शन पर कैमरे की नजर से शातिर से शातिर अपराधी नहीं बच पायेंगे. समस्तीपुर डिवीजन के अंतर्गत सहरसा, समस्तीपुर दरभंगा जयनगर सहित मेजर सभी स्टेशनों पर अब पुराने सीसीटीवी कैमरे को हटाकर एसटीक्यूसी सर्टिफिकेशन स्टैंडर्ड के तहत नये अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे.

विज्ञापन

सहरसा से नीरज कुमार वर्मा की रिपोर्ट :

आने वाले दिनों में अब रेलवे जंक्शन पर कैमरे की नजर से शातिर से शातिर अपराधी नहीं बच पायेंगे. समस्तीपुर डिवीजन के अंतर्गत सहरसा, समस्तीपुर दरभंगा जयनगर सहित मेजर सभी स्टेशनों पर अब पुराने सीसीटीवी कैमरे को हटाकर एसटीक्यूसी सर्टिफिकेशन स्टैंडर्ड के तहत नये अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे. रेल सूत्र की माने तो रेलवे बोर्ड संबंधित एजेंसी को मेजर स्टेशनों पर पुराने सीसीटीवी कैमरा हटाने को लेकर निर्देश जारी कर चुका है. जल्द ही यह काम शुरू होगा. इसके बाद इन मेजर स्टेशनों पर एसटीक्यूसी सर्टिफिकेशन स्टैंडर्ड के तहत सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. रेलटेल विभाग की माने तो जल्द ही इस दिशा में काम शुरू होगा. बता दें कि अब जो भी नये कैमरे लगाए जा रहे हैं, वह मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी से प्रमाणित है और फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से लैस होगा.

केंद्र सरकार का है निर्देश

केंद्र सरकार का निर्देश है कि सरकारी संस्थानों में अब जो भी सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे, वह मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी से सेटिस्फाइड होगा. मंत्रालय से सर्टिफिकेट के बाद ही अब कहीं भी रेल संस्थाओं में एसटीक्यूसी कैमरे लगाये जायेंगे. मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के निर्देश के बाद रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2000 से लगे जितने भी रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे हैं, उन्हें हटाने का निर्देश जारी किया है. ताकि पुराने कैमरा को हटाकर एसटीक्यूसी कैमरे लगाये जायें.

समस्तीपुर डिवीजन से मांगा गया प्लान

समस्तीपुर डिवीजन के अंतर्गत सहरसा जंक्शन, दरभंगा, जयनगर इन सभी मेजर स्टेशनों पर पुराने सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. अब इन स्टेशनों पर एसटीक्यूसी कैमरे लगाने की तैयारी चल रही है. समस्तीपुर डिवीजन के अंतर्गत जिन स्टेशनों पर पुराने कैमरे लगे हैं, रेलवे बोर्ड ने डिवीजन से इसके लिए प्लान मांगा है.

सहरसा जंक्शन भी होगा नये कैमरे से लैस

सहरसा जंक्शन पर वर्ष 2019 में 56 सीसीटीवी कैमरे लगाए गये थे. सभी कैमरे बुलेट और पीटीजेड कैमरा है. अब इन पुराने कैमरे को हटाकर जंक्शन पर एसटीक्यूसी कैमरा लगाने की तैयारी चल रही है. रेल सूत्र के मुताबिक किसी भी कैमरे की लाइफ लाइन 5 साल तक होती है. सहरसा जंक्शन पर वर्ष 2019 में सीसीटीवी कैमरे लगाया गया था.

एफआरएस सिस्टम से लैस होगा सहरसा जंक्शन पर लगे कैमरे

सहरसा जंक्शन पर एसटीक्यूसी सर्टिफिकेशन स्टैंडर्ड के तहत जो कैमरे लगाये जायेंगे, वह सभी कैमरे फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से लैस होगा. कोई भी शातिर से शातिर अपराधी सीसीटीवी कैमरे की जद में आते ही पकड़ा जायेगा. इसके लिए डाटाबेस तैयार किया जा रहा है. अपराधियों का डेटाबेस तैयार होते ही रेलवे बोर्ड भेजा जायेगा. रेलवे सुरक्षा बल अपराधियों का डाटाबेस तैयार कर रही है.

तीन रेलखंड के 17 स्टेशन सीसीटीवी कैमरे से हुए लैस

सहरसा जंक्शन छोड़कर सहरसा-मानसी, सहरसा-सुपौल और सहरसा-पूर्णिया कोर्ट तीनों रेलखंड के 25 रेलवे स्टेशन में से 17 स्टेशन सीसीटीवी कैमरे से लैस किये गये हैं. इन स्टेशनों पर जो सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, वह सभी कैमरे मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी से प्रमाणित है और एफआरएस सिस्टम से सभी लैस हैं. इनमें हॉल्ट स्टेशन शामिल नहीं किया गया है

प्रत्येक स्टेशनों से होगी मॉनिटरिंग

समस्तीपुर रेल मंडल के 218 रेलवे स्टेशन बुलेट और पीटीजेड कैमरा से लैस होगा. प्रत्येक स्टेशनों पर इसकी मॉनीटरिंग की जायेगी. इसके लिए आरपीएफ और एजेंसी के कर्मचारी लगाये जायेंगे. वहीं रेल मंडल से सीधा हर स्टेशनों की मॉनिटरिंग हो सकेगी.

इन स्टेशनों पर कैमरे के काम पूरे

सोनबरसा कचहरी, सिमरी बख्तियारपुर, कोपरिया, धमारा घाट, बदला घाट, बैजनाथपुर, मधेपुरा, बुधमा, मुरलीगंज, जानकीनगर, बनमनखी, कृत्यानंद नगर, पंचगछिया सहित कुल 17 स्टेशनों पर नये कैमरे लगाने का काम पूरा हो चुका है. जिसकी मॉनिटरिंग शुरू कर दी गयी है.

नौ बुलेट और एक पीटीजेड कैमरा लगेगा

इन सभी 25 स्टेशनों पर 9 बुलेट और एक पीटीजेड कैमरे लगाए जा रहे है. प्रत्येक प्लेटफार्म पर एक छोर से दूसरी छोर पर दो कैमरे लगेंगे. जबकि सर्कुलेटिंग एरिया और मुसाफिरखाना को कवरेज के लिए सिर्फ पीटीजेड कैमरे लगाए जायेंगे. अगर सर्कुलेटिंग एरिया बड़ा है तो वहां पर दो पीटीजेड कैमरे लगाये जायेंगे.

कैमरे की रेंज

बुलेट सीसीटीवी कैमरा :

रेंज 70 से 100 मीटर के बीच

पीटीजेड कैमरा :

रेंज 150 से 200 मीटर

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन