इवनिंग कॉलेज में अब छात्र-छात्राएं ऑनलाइन भर सकेंगे सभी तरह के शुल्कः प्रो मधुलता

Updated:
विज्ञापन
इवनिंग कॉलेज में अब छात्र-छात्राएं ऑनलाइन भर सकेंगे सभी तरह के शुल्कः प्रो मधुलता

इवनिंग कॉलेज में अब छात्र-छात्राएं ऑनलाइन भर सकेंगे सभी तरह के शुल्कः प्रो मधुलता

विज्ञापन

सहरसा . नगर निगम क्षेत्र स्थित इवनिंग कॉलेज में मंगलवार को प्रधानाचार्या प्रो.मधुलता कुमारी की अध्यक्षता में शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों की बैठक की गयी. बैठक में जानकारी देते प्रधानाचार्या प्रो. मधुलता कुमारी ने कहा कि विश्वविद्यालय के निर्देश के आलोक में इवनिंग कॉलेज में अब छात्र-छात्रा हित को देखते हुए नगद रहित सिद्धांत को लागू किया गया है. कैशलेस व्यवस्था से छात्र-छात्राओं को नामांकन, परीक्षा प्रपत्र भरने में काफी सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि आगामी परीक्षा को लेकर बिना विलंब शुल्क परीक्षा प्रपत्र भरने के लिए तीन सितंबर से 11 सितंबर तक छात्र-छात्राएं भर सकेंगे. जबकि विलंब शुल्क के साथ 12 सितंबर तक परीक्षा प्रपत्र भरा जा सकेगा. उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के सुविधाओं के लिए विश्वविद्यालय द्वारा व��बसाइट दिया गया है. जिसमें संबंधित छात्र परीक्षा प्रपत्र के लिए राशि का भुगतान करेंगे. वही प्रधानाचार्य के इस घोषणा से शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों ने विश्वविद्यालय कुलपति एवं प्रधानाचार्य के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया. मौके पर प्रो राजकुमार झा, प्रो अभिषेक वत्स, डॉ नवनीत, डॉ संजय वशिष्ट, अनिल कुमार, अनुज कुमार, अमर ठाकुर, शशि भूषण कुमार, अर्जुन भाई पटेल विदेशी ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन