सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक किसी ने नहीं किया है नामांकन

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक किसी ने नहीं किया है नामांकन

विधानसभा आम निर्वाचन के तहत सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया जारी है, लेकिन बुधवार को भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किया.

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर. विधानसभा आम निर्वाचन के तहत सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया जारी है, लेकिन बुधवार को भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किया. नामांकन की सुस्त रफ्तार के कारण अनुमंडल कार्यालय परिसर का माहौल शांत नजर आया. अनुमंडल परिसर स्थित प्रतीक्षालय पंडाल और मीडिया पंडाल पूरी तरह खाली पड़े रहे, हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र तैनात पुलिसकर्मी अपने-अपने कर्तव्यों पर मुस्तैद रहे. निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी आलोक राय तथा नाम निर्देशन कोषांग के अन्य अधिकारी पूरे दिन कार्यालय में उपस्थित रहे, किंतु कोई भी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा. वहीं दूसरी ओर अनुमंडल नजारत कार्यालय में सात संभावित प्रत्याशियों ने बुधवार को नाजिर रसीद कटायी. अब तक कुल 13 संभावित प्रत्याशी नाजिर रसीद कटवा चुके हैं. इनमें सहरसा जिले के धकजरी भरौली निवासी संजय सिंह, खगड़िया जिले के पिरनगरा निवासी पंकज कुमार, सिमरी बख्तियारपुर के बनकटी निवासी सुरेंद्र कुमार यादव, सिमरी बख्तियारपुर के सरडीहा निवासी योगवीर राय, खगड़िया जिला निवासी मंजू देवी, सलखुआ के उटेसरा निवासी विकास राज, सिमरी बख्तियारपुर निवासी यूसुफ सलाउद्दीन, सिमरी बख्तियारपुर के भवदेवा निवासी अवधेश कुमार, सिमरी बख्तियारपुर के तेघड़ा बलही निवासी विभूति सिंह, सलखुआ के उटेसरा निवासी यपुरा वाडट, सिमरी बख्तियारपुर के भवदेवा निवासी पिंटू शर्मा, महिषी के झाड़ा निवासी राजकुमार सादा, सहरसा के गांधीपथ निवासी सुनीता देवी ने नाजिर रसीद कटाया. निर्वाची पदाधिकारी आलोक राय ने कहा कि अब तक किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है, लेकिन प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गयी हैं, ताकि प्रत्याशियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन