शिक्षक हत्याकांड मामले में नौ पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

शिक्षक हत्याकांड मामले में नौ पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार
सत्तरकटैया . बिहरा थाना क्षेत्र के बरहशेर पंचायत स्थित बेला बगरौली गांव में गत शनिवार को हुई शिक्षक रविंद्र कुमार हत्या कांड मामले में पुलिस ने नौ व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की है. जिसमें एक को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि मृतक शिक्षक रविंद्र कुमार उर्फ राजकुमार पासवान हत्याकांड मामले में पीड़ित पिता चुल्हाय पासवान के आवेदन नौ नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि पड़ोसी नारायण पासवान एवं अर्जुन पासवान सहित अन्य लोगों के विरुद्ध जमीन को लेकर हत्या कर देने का आरोप लगाया गया है. घरवालों ने जमीन विवाद को लेकर ही सभी लोगों द्वारा हत्या करवाने का आरोप लगाया है. इस मामले में एक नामजद बेला गांव निवासी महादेव शर्मा को गिरफ्तार किया गया है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










