एनसीसी कैडेट्स ने लिया राहत व बचाव कार्यों का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स ने लिया राहत व बचाव कार्यों का प्रशिक्षण

एनसीसी कैडेट्स ने लिया राहत व बचाव कार्यों का प्रशिक्षण

विज्ञापन

युवा आपदा मित्र शिविर का ब्रिगेडियर व कैंप कमांडेंट ने लिया जायजा सहरसा . 17 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर व एनसीसी सहरसा द्वारा संचालित कैंप का ब्रिगेडियर अरूण उनयाल एवं कैंप कमांडेंट कर्नल बी सत्यनारायण ने आयोजित युवा आपदा मित्र शिविर का मंगलवार को निरीक्षण किया. उन्होंने कैडेटों को आपदा प्रबंधन के दौरान प्राथमिक प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया. इस दौरान उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की ट्रेनिंग व किटिंग का अवलोकन किया. साथ ही आपदा राहत में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को सराहा. उन्होंने कहा कि इस कैंप में कैडेटों को खोज और बचाव, प्राथमिक चिकित्सा और आपदा तैयारियों का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कैडेटों के जोश की प्रशंसा की एवं उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए तैयार रहने को कहा. ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उनियाल ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य युवा स्वयंसेवकों को बाढ़, भूकंप एवं आग जैसी आपदाओं के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया व जीवन रक्षक कौशल में प्रशिक्षित करना है. ग्रुप कमांडर ने कैडेटों को आपदा के दौरान सामुदायिक लचीलापन एवं त्वरित राहत कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया. उन्होंने कैडेट्स को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने, टीमवर्क की भावना विकसित करने एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने बताया कि ऐसे कैंप कैडेट्स को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है. जो उनके समग्र व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं उससे जुडे पहलुओं पर भी कैडेट्स को अवगत कराया. निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमांडर का स्वागत कैंप कमांडेंट ने किया. जिसके बाद कैडेटों द्वारा ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. ग्रुप कमांडर ने कैंप स्थल का निरीक्षण करते प्रशिक्षण में शामिल फर्स्ट एड, राहत, बचाव कार्यों, व्यक्तित्व विकास एवं समुदाय सेवा गतिविधियों की जानकारी ली. इस कैंप में मेजर डॉ गौतम कुमार, एसएम लेफ्टिनेंट मो रकीब, फस्ट ऑफिसर रंजीत कुमार के अलवे लगभग 550 कैडेट्स भाग ले रहे हैं.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन