पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

तीन माह पूर्व पुलिस पर हुए जानलेवा हमले के मामले में नामजद एक आरोपी को पतरघट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

पतरघट. जम्हरा पंचायत स्थित बिंद टोली में करीब तीन माह पूर्व पुलिस पर हुए जानलेवा हमले के मामले में नामजद एक आरोपी को पतरघट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में शामिल नामजद अभियुक्त जम्हरा बिंद टोली वार्ड एक निवासी विजय यादव, पिता योगी यादव को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन