भूकंप परिदृश्य पर आधारित मॉक अभ्यास का आयोजन 26 को
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

भूकंप परिदृश्य पर आधारित मॉक अभ्यास का आयोजन 26 को
विज्ञापन
अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन
की अध्यक्षता में हुई बैठकसहरसा . भूकंप आपदा के दौरान विभिन्न हितकारकों द्वारा प्रभावी व समन्वित रिस्पॉन्स के उदेश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नयी दिल्ली के सहयोग से जिला सहित राज्य के अन्य 22 जिलों में भूकंप परिदृश्य पर भौतिक मॉक अभ्यास का आयोजन प्रस्तावित है. इस अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सुचारु संचालन बिंदु पर विचार-विमर्श को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार के निदेशानुसार अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बताया गया कि जिले के कुल पांच चयनित स्थलों पर 26 फरवरी को पूर्वाह्न आठ बजे से पूर्वाह्न 9.30 बजे तक भूकंप परिदृश्य पर भौतिक मॉक अभ्यास का आयोजन एसडीआरएफ एसडीआरएफ अग्निशमन के सहयोग, समन्वय पर्यवेक्षण में किया जायेगा. मॉक अभ्यास के लिए चिन्हित स्थलों में जिला स्कूल, सदर अस्पताल, जिला खेल कार्यालय, हवाई अड्डा, अन्य पिछड़ा वर्ग बालिका छात्रावास निर्धारित है. बैठक के दौरान सभी हितकारकों सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी, एसडीआरएफ, अग्निशमन सहित अन्य संबंधित को भूकंप आधारित मॉक अभ्यास के सुचारु संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैयारी ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम के सम्यक प्रबंधन के लिए नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. बैठक के दौरान सिविल सर्जन, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, एसडीआरएफ प्रतिनिधि, नगर निगम एवं रेड क्रॉस प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










