ePaper

मंत्री पहुंचे पतरघट, कई कार्यक्रम में हुए शामिल

Updated at : 23 Mar 2025 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्री पहुंचे पतरघट, कई कार्यक्रम में हुए शामिल

मंत्री पहुंचे पतरघट, कई कार्यक्रम में हुए शामिल

विज्ञापन

पतरघट. बिहार सरकार के मद्यनिषेध उत्पाद व निबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने रविवार को धार्मिक कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने बीते दिनों कई लोगों के असामयिक निधन की सूचना पाकर मृतक के परिजनों से मिलते मातमपुर्सी की. मंत्री श्री सादा ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ धबौली सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में बीते 6 मार्च से 6 अप्रैल तक चलने वाली रामधुनी संकीर्तन महायज्ञ स्थल पर पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चना कर लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की. वहीं धबौली दक्षिणी पंचायत स्थित वार्ड 02 निवासी संजीत कुमार सिंह पिता मुनधीर प्रसाद सिंह के असामयिक निधन व वार्ड 07 निवासी सर्वेश्वर प्रसाद सिंह की हृदयगति रुकने से हुई निधन पर दोनों के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलते मातमपुर्सी कर ढ़ांढस बंधायाृ. मौके पर पूर्व जिला पार्षद अंजनी कुमार सिंह, वरिष्ठ जदयू नेता नित्यानंद सिंह, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, गोविंद सादा, पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार साह, पंकज कुमार सिंह, विकास कुमार, घनश्याम झा, संतोष कुमार सिंह, सुभाष प्रसाद सिंह, रामकृष्ण यादव, सत्येंद्र सिंह उर्फ गोपाल प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार, अरुण साह, सुनील यादव, राजकुमार मेहता, शिबू सदा, नितेश कुमार, राजेंद्र विश्वास, नितेश सिंह उर्फ झुनकी सिंह, अजय कुमार सिंह, मुनमुन सिंह, दीपक सिंह उर्फ बाबू साहब सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन