अग्निशमन सेवा सप्ताह पर मिनी मैराथन का हुआ आयोजन

अग्निशमन सेवा सप्ताह पर मिनी मैराथन का हुआ आयोजन
सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित सहरसा. अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को अनुमंडल अग्निशमनालय द्वारा एक मिनी मैराथन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में विशेष रूप से महिला प्रतिभागियों ने उत्साह व साहस के साथ भाग लिया एवं अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कार्यक्रम को सफल बनाया. प्रतियोगिता में प्रथम शांति कुमारी, द्वितीय निशा कुमारी, तृतीय पूजा कुमारी रही. इस मौके पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी संदीप कुमार, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद, सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार, निरंजन कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार तिवारी, प्रधान अग्निक रवि प्रसाद, अजीत कुमार, रेखा कुमारी, फुलबाबू, दीपक कुमार, अग्निक विकास कुमार, कुंदन कुमार, रवि कुमार, प्रदीप कुमार, राहुल कुमार, राहुल राय सहित अन्य सभी फायर कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










