मेनहा में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना, संघर्ष समिति का गठन

Updated:
विज्ञापन

सत्तरकटैया प्रखंड के मेनहा में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है. इस मांग को लेकर संघर्ष समिति का गठन किया गया है. छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा की राह आसान करने के लिए यह आंदोलन चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

सत्तरकटैया प्रखंड के सत्तर पंचायत स्थित महंथ सरयूग दास-2 उच्च विद्यालय, मेनहा परिसर में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा. आंदोलन को लेकर बिजलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव कुमार के नेतृत्व में संघर्ष समिति का गठन किया गया है. समिति के सदस्य खादीपुर चबूतरा पर धरना देकर सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

संघर्ष समिति ने आंदोलन का किया ऐलान

पूर्व मुखिया संजीव कुमार ने बताया कि मेनहा में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है. इसे लेकर संघर्ष समिति का गठन किया गया है और शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा.

उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं छात्र-छात्राएं

संजीव कुमार ने कहा कि सत्तरकटैया का पूर्वी भाग गरीब, पिछड़ा, अतिपिछड़ा एवं दलित बहुल क्षेत्र है. डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण यहां के अधिकांश छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे क्षेत्रों का रुख करना पड़ता है. आर्थिक तंगी के कारण कई विद्यार्थी अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं.

सरकारी जमीन उपलब्ध होने का दावा

उन्होंने बताया कि महंथ सरयूग दास-2 उच्च विद्यालय, मेनहा परिसर में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध है. इसके बावजूद जिला प्रशासन और राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

सरकार से जल्द घोषणा की मांग

संघर्ष समिति ने सरकार से अविलंब मेनहा में डिग्री कॉलेज की स्थापना की घोषणा करने की मांग की है. समिति का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा.संघर्ष समिति में विशनपुर मुखिया प्रतिनिधि एवं युवा राजद नेता सरोज यादव, डॉ. मदन कुमार यादव, राहुल कुमार, पप्पू यादव सहित कई स्थानीय लोग शामिल हैं.

और पढ़ें : जीरो-डोज बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण पर जोर, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बनाई कार्ययोजना


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन