आमजनों को नशा के सेवन से दूर रहने के प्रति किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
आमजनों को नशा के सेवन से दूर रहने के प्रति किया जागरूक

आमजनों को नशा के सेवन से दूर रहने के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन

सोनवर्षा थाना द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत साइकिल रैली का किया गया आयोजन सोनवर्षाराज. बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के मौके पर मंगलवार को सोनवर्षा थाना द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन कर आमजनों को नशा के सेवन से दूर रहने के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान नगर अध्यक्ष मनीष कुमार, बीडीओ अमित आनंद, सीओ जितेन्द्र कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी सहित अन्य पदाधिकारी समैत सैकडों बच्चे अपनी-अपनी साइकिलों पर नशा से दूर रहने का स्लोगन लिखी तख्तिया टांगे पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लोगों से नशे से दूर रहने की अपील करते रहे. साइकिल रैली में समाजसेवी अजय सिंह, सत्यदेव सिंह, वार्ड पार्षद हरिमोहन उर्फ़ गुड्डू यादव समैत कई गणमान्य भी शामिल हुए. थनाध्यक्ष सत्यार्थी ने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तर पर 22 से 27 फरवरी तक बिहार पुलिस सप्ताह का आयोजन किया जायेगा. बिहार पुलिस सप्ताह वर्ष 1958 से प्रारंभ हुआ था. लेकिन वर्ष 2007 से इसे नियमित रूप प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता रहा है. इस दौरान नशामुक्ति अभियान, महिला एवं बाल सशक्तिकरण, रक्तदान शिविर और खेल प्रतियोगिताएं जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन