प्रदेश से पंचायत तक संगठनात्मक समीक्षा में जुटी लोजपा - संजय सिंह

विधानसभा चुनाव में पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर अपनी दावेदारी मजबूत करे.
लोजपा आर के समीक्षा क्रियान्वयन समिति की हुई बैठकसंगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने का निर्णय सहरसा लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की समीक्षा क्रियान्वयन समिति की बैठक पूजा बैंक्विट हॉल जिला परिषद में जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि सह पार्टी के समीक्षा क्रियान्वयन समिति के कोसी प्रमंडल प्रभारी मनीष सिंह ने संबोधित करते कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का मिशन पार्टी संगठन को मजबूत कर आने वाले विधानसभा चुनाव में संगठन की सशक्त भागीदारी एवं संगठन पंचायत स्तर व बूथ स्तर तक संगठन मजबूत बने. बैठक को संबोधित करते प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख सह प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के जिला स्तर पर समीक्षा कर संगठन को धारदार बनाने को लेकर पूरे बिहार प्रदेश में बैठक की जा रही है. जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर अपनी दावेदारी मजबूत करे. बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत करना पार्टी की पहली प्राथमिकता है. जिसके आधार पर विधानसभा क्षेत्र की दावेदारी होती है. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता पासवान, प्रदेश महासचिव अब्दुल रज्जाक, संसदीय बोर्ड के प्रदेश महासचिव गंगासागर कुमार, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव, कहरा प्रखंड अध्यक्ष बद्रीनाथ झा, सौरबाजार प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक यादव, सोनबरसा राज प्रखंड अध्यक्ष रूपम कुमारी, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष श्याम कुमार, बनमा इटहरी प्रखंड अध्यक्ष भवेश कुमार यादव, सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, महिषी प्रखंड अध्यक्ष सुशील पासवान, नवहट्टा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम,सत्तर कटेया प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार यादव, सहरसा विधानसभा प्रभारी कमलदेव शर्मा, सोनवर्षा विधानसभा प्रभारी सत्यनारायण पासवान, सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा प्रभारी संजय कुमार पासवान, महिषी विधानसभा प्रभारी मणिकांत सिंह, युवा जिलाध्यक्ष संदीप पासवान, महिला जिलाध्यक्ष पूजा चौधरी, अति पिछड़ा जिलाध्यक्ष रतन कुमार शाह, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मो इमरान, लेबर सेल जिलाध्यक्ष पिंटू पंडित, संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष पवन कुमार यादव, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष गगन कुमार, एससी एसटी जिलाध्यक्ष नवीन पासवान, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुकन पासवान, जिला सचिव लालचंद कुमार, अंकु कुमार सिंह, शशिधर पासवान, कृष्णदेव पंडित, हरे कृष्ण कुमार, फुलेश्वर रजक, रिंकू कुमारी, वर्षा रानी, चुलबुली यादव, प्रीति कुमारी, गुड़िया कुमारी, शाहीन परवीन, मनोज शाह, पपलेश कुमार, बनगांव नगर पंचायत अध्यक्ष भवेश पासवान, नवहट्टा नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार शाह, सिमरी बख्तियारपुर नगर अध्यक्ष दुर्गेश पासवान, निर्दोष यादव, दीपक यादव, प्रभात रंजन, बैजनाथ पासवान, परमजीत चौधरी, अशोक यादव सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




