बकरीद को लेकर कोसी क्षेत्र में हाई अलर्ट, डीआइजी ने दिए कड़े निर्देश
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्यालय से सभी जिलों को विशेष निर्देश जारी किए गये हैं.
विज्ञापन
शांति समिति की बैठक, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश
सहरसा. बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्यालय से सभी जिलों को विशेष निर्देश जारी किए गये हैं. डीआइजी ने सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिला पुलिस प्रशासन को पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. जारी निर्देश में कहा गया है कि पर्व से पूर्व प्रत्येक थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाये. जिन स्थानों पर पूर्व में विवाद अथवा तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी, उन्हें चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखी जाये. साथ ही शरारती एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उनसे बंध पत्र भरवाने का भी निर्देश दिया गया है.संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी
डीआईजी ने निर्देश दिया है कि जिन इलाकों में मंदिर एवं मस्जिद आसपास स्थित हैं अथवा जहां मिश्रित आबादी है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाये. संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्ती सुनिश्चित करने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है.सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर
निर्देश में सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली बकरीद की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से संबंधित अफवाहों पर नजर रखने तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है. आपत्तिजनक, भ्रामक अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है.सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
पुलिस प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में एंटी-सबोटेज जांच समेत सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जायें. पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जिलों को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










