नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा
सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत स्थित गोंदराम गांव में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें सैकड़ों महिला व युवतियों ने भाग लिया. गोंदराम फील्ड परिसर स्थित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान स्थल से निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ झिटकिया स्थित सुरसर नदी किनारे पहुंचे. जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालु कलश में जल भर वापस यज्ञ स्थल पहुंचे. इस दौरान जय श्रीराम के नारे से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. आयोजन से जुड़े आयोजकों ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले श्रीमद् भागवत कथा में संध्या तीन बजे से संध्या सात बजे तक वृंदावन धाम के प्रमोद वशिष्ठ महाराज द्वारा देवी भागवत, श्रीराम कथा व शिव कथा का प्रवचन किया जायेगा. आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त ग्रामीण जुटे हुए थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










