कैदी के पास से नशीला टेबलेट बरामद

कैदी के पास से नशीला टेबलेट बरामद
सहरसा. मंगलवार को मंडल कारा से कोर्ट में पेशी के लिए आये कैदियों की वापसी के बाद मंडप कारा पुलिस ने जांच के दौरान एक कैदी के पास से नशीली टेबलेट बरामद किया. जिसको लेकर मंडल कारा उपाधीक्षक ने उक्त कैदी के खिलाफ सदर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में बताया गया कि मंगलवार को कारा प्रशासन द्वारा कोर्ट उपस्थापन के बाद कारा वापस आने के बाद सभी बंदियों की तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में कारा में संसीमित बंदी मधेपुरा जिला के घैलाढ़ परमानंदपुर निवासी प्रमोद यादव के पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ नन्हें के गुदा मार्ग में नशीली टेबलेट छिपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुई. जिसके बाद कारा प्रशासन ने उक्त बंदी के गुदा मार्ग से नशीली टेबलेट को बरामद किया. जिसको लेकर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




