छह से 14 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन का लगाया गया टीका

Updated:
विज्ञापन
छह से 14 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन का लगाया गया टीका

छह से 14 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन का लगाया गया टीका

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. नगर पंचायत स्थित उर्दू मध्य विद्यालय प्रांगण में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें छह से 14 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन का टीका लगाया गया. शिविर के दौरान मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण से पूर्व छात्राओं को वैक्सीन के लाभ व सावधानियों की जानकारी देते बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव में अत्यंत प्रभावी है. इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओ के सहयोग से छात्राओं को क्रमवार टीकाकरण कराया गया. शिविर के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाषचंद्र सिंह, नव प्राथमिक विद्यालय चबियारी के प्रधानाध्यापिका कामनी कुमारी, सहायक शिक्षक शहनवाज आलम, प्रवीण कुमार, तौकीर आलम, नाजनीन प्रवीण, एएनएम अल्पना निधि, पम्पी कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की अहम भूमिका रही.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन