गोपाल झा, शैलेश कुमार झा व आदर्श सिंह हुए सम्मानित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Nov 2024 6:20 PM

विज्ञापन

गोपाल झा, शैलेश कुमार झा व आदर्श सिंह हुए सम्मानित

विज्ञापन

प्रियंका धर्मशाला में निशुल्क सेवाश्रम सह भंडारा के संचालन को लेकर किया गया सम्मानित सहरसा . देवघर के रास्ते कांवरिया पथ स्थित प्रियंका स्मृति सहरसा धर्मशाला पर जलार्पण करने जा रहे सभी दांडी बम, डाक बम, पांव पैदल बम के लिए चलाए जा रहे निशुल्क सेवाश्रम सह भंडारा के लिए धर्मशाला व्यवस्थापक गोपाल झा, मुख्य सहयोगी शैलेश कुमार झा एवं आदर्श सिंह को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. पटना के रविंद्र भवन में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा एवं भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने सम्मानित किया. बिहार सरकार द्वारा आयोजित बोल बम सेवा सम्मान कार्यक्रम में देवघर कांवरिया पथ में बम सेवार्थ चलाये जाने वाले सभी धर्मशालाओं एवं सेवा शिविर में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. जिसमें देश भर के सभी राज्यों से बम सेवा दल से जुड़े लोग मौजूद थे. इस सम्मान के लिए बिहार सरकार के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंत्री दिलीप जायसवालय का शैलेश कुमार झा ने आभार व्यक्त करते कहा कि यह सम्मान सहरसा के उन सभी व्यक्तियों का है, जिनके आर्थिक, शारीरिक व वैचारिक सहयोग से प्रियंका स्मृति सहरसा धर्मशाला अनवरत पूरे वर्ष भर निशुल्क सेवा देता आ रहा है. हम सभी तो सिर्फ माध्यम मात्र हैं जो लोगों द्वारा दिये गए सहयोग को बम सेवा तक पहुंचाने का कार्य करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन