एपीएचसी का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन
एपीएचसी का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान की चोरी

एपीएचसी का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान की चोरी

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के विराटपुर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार की रात विराटपुर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर कमरे व बरामदे में लगे आठ पंखा, मोटर, आरओ, कूलर, सरकारी कागजात व अन्य सामानों की चोरी कर ली. घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई जब सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी सुशांत सौरभ अन्य दिनों की तरह ड्यूटी पर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जिसके बाद मामले की सूचना विभागीय पदाधिकारी दी गयी. थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन