खेलने के दौरान पोखर में फिसली बच्ची, मौत

Updated at : 07 May 2024 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
खेलने के दौरान पोखर में फिसली बच्ची, मौत

खेलने के दौरान पोखर में फिसली बच्ची, मौत

विज्ञापन

पतरघट. स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित पामा पंचायत अंतर्गत वार्ड 5 में सोमवार को खेलने के दौरान पोखर में फिसल कर डूबने से एक 10 वर्षीय बच्चीं असमीना खातून का मौत हो गयी. घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतका असमीना का पिता मो सद्दाम पस्तपार बाजार में पल्लेदारी का काम कर रहा था. मां घर पर सोई हुई थी. उसी दौरान असमीना अपने पड़ोस के बच्चों के साथ खेलने के लिए पामा नहर साईफन के पास गयी हुईं थी और पोखर के किनारे खेल रही थी. अचानक वह पोखर में फिसल कर गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गयी. साथ के बच्चों के द्वारा हो-हल्ला किया गया. इसके बाद ग्रामीण ने पोखर में उसकी खोजबीन करते पोखर से निकाला. तब तक असमीना की मौत हो चुकी थी. मृतक असमीना चार भाई बहन में सबसे बड़ी थी. परिजनों के द्वारा मृतक असमीना की पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन