पुराने विवाद में मारपीट, पुलिस टीम ने जख्मी को पहुंचाया अस्पताल

Updated:
विज्ञापन
पुराने विवाद में मारपीट, पुलिस टीम ने जख्मी को पहुंचाया अस्पताल

पुराने विवाद में मारपीट, पुलिस टीम ने जख्मी को पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन

बनमा ईटहरी . थाना क्षेत्र के ईटहरी पंचायत के वार्ड संख्या 16 में सोमवार की सुबह पुराने विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आयी है. इस घटना में अंगद यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पूर्व से चल रहे आपसी विवाद के कारण कहासुनी बढ़ गयी एवं देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया. घायल अंगद यादव ने रतिलाल यादव, सुमन कुमार एवं सुनीता देवी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं 112 की पुलिस टीम की मदद से घायल को तत्काल बनमा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. इस संबंध में चिकित्सक डॉ संजीत कुमार ने बताया कि घायल का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है एवं फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन