जल्द किसानों की फसल क्षति का आकलन कराकर दिया जायेगा अनुदानः सांसद

Updated at : 24 Mar 2026 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
जल्द किसानों की फसल क्षति का आकलन कराकर दिया जायेगा अनुदानः सांसद

जल्द किसानों की फसल क्षति का आकलन कराकर दिया जायेगा अनुदानः सांसद

विज्ञापन

फसल क्षति को लेकर सांसद ने कृषि मंत्री से मिल किया अनुरोध सहरसा. संसद भवन में सांसद दिनेश चंद्र यादव एवं गिरिधारी यादव ने मंगलवार को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सहरसा एवं मधेपुरा जिलों में हाल के दिनों में आए भयंकर तूफान और वर्षा से मक्का एवं गेहूं की फसलों को हुई भारी क्षति के संबंध में किसानों को अनुदान देने की मांग करते हुए पत्र सौंपा. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस समस्या के समाधान का आश्वासन सांसद दिनेश चंद्र यादव को दिया. सांसद ने बताया कि जल्द ही फसल क्षति का आकलन कराकर प्रभावित किसानों को अनुदान प्रदान किया जाएगा.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन