बिना सूचना मूल्यांकन कार्य से अनुपस्थित शिक्षकों से पूछा स्पष्टीकरण

बिना सूचना मूल्यांकन कार्य से अनुपस्थित शिक्षकों से पूछा स्पष्टीकरण
पतरघट. संचालक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक कांप्लेक्स रिसोर्स सेंटर राम जानकी उच्च विद्यालय पिपरा के द्वारा की गयी मनमानी के खिलाफ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पत्र जारी कर विभागीय कार्यों में लापरवाही बरते जाने पर स्पष्टीकरण पूछा गया है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा संचालक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक कांप्लेक्स रिसोर्स सेंटर राम जानकी उच्च विद्यालय पिपरा आनंद कुमार से वार्षिक परीक्षा 2026 के मूल्यांकन केंद्र पर प्रतिनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा बिना सूचना अनुपस्थित रहने के बावजूद क्राॅस उपस्थिति पंजी पर अनुपस्थित शिक्षकों का हस्ताक्षर बनवाये जाने पर पत्र जारी किया है. जारी पत्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि वार्षिक परीक्षा 2026 कक्षा 1- 8 के मूल्यांकन केंद्र कांप्लेक्स रिसोर्स सेंटर राम जानकी उच्च विद्यालय पिपरा, संबंद्ध मध्य विद्यालय गोलमा के प्रधानाध्यापक सह सीआरसी समन्वयक बंटी कुमार सिंह द्वारा प्राप्त आवेदन पत्र में अंकित किया गया है कि 23 मार्च को मूल्यांकन केंद्र पर प्रतिनियुक्त 20 शिक्षक-शिक्षिकाओं में 12 शिक्षक जिसमें कुमार बिंदु शेखर आजाद, विश्वंभर कुमार, साह रणवीर कुमार, पुष्पराज कुमार, कुमुद कुमारी, राममोहन सिंह, अनुराग कुमार सिंह, दमयंती कुमारी, दिव्या कुमारी, मो. कमरूला, दिलीप कुमार, सागर सोनी बिना सूचना मूल्यांकन कार्य से अनुपस्थित पाये गय. यह कृत्य कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, घोर अनुशासनहीनता एवं वरीय पदाधिकारी के आदेश का उल्लघंन परिलक्षित करता है. इस संबंध में ससाक्ष्य अपना एवं उपरोक्त वर्णित शिक्षकों का स्पष्ट स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा गया. स्पष्टीकरण असंतोषजनक रहने पर कड़ी एवं अनुशासनिक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारी को मामला प्रतिवेदित किये जाने की बात कही है. मामला ने तब तूल पकड़ा जब निरीक्षण में बगैर सूचना अनुपस्थित पाए गये शिक्षकों की उपस्थिति पंजी में संकुल समन्वयक द्वारा क्राॅस लगा दिया गया था. जिसमें बगैर किसी वरीय या कनीय अधिकारी के अनुमति के मूल्यांकन केंद्राधीक्षक सह प्रधानाध्यापक सह संकुल संसाधन केंद्र व्यवस्थापक आनंद कुमार के द्वारा मनमानी तरीके से नियम विरुद्ध उक्त सभी अनुपस्थित शिक्षकों से उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर करवा उपस्थिति दर्ज करवा लिया गया था. इस बाबत संकुल समन्वयक की शिकायत को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट कार्रवाई के लिए स्पष्टीकरण पूछते जबाव तलब किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




