डीएम ने सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए किया स्थलीय निरीक्षण
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

सहयोग शिविर के सफल संचालन को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने पंचायत सरकार भवन एवं परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया.
विज्ञापन
आगामी दो जून को मुरली बसंतपुर पंचायत में लगेगा सहयोग शिविर
सिमरी बख्तियारपुर. आगामी दो जून को मुरली बसंतपुर पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के सफल संचालन को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने पंचायत सरकार भवन एवं परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद प्रखंड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत के लाभुकों की समस्याओं का समाधान शिविर के माध्यम से ही सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग आवश्यक तैयारी पूरी रखें.मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर भी चर्चा
जिले में संचालित सहयोग शिविर कार्यक्रम के तहत दो जून को मुरली बसंतपुर पंचायत में होने वाले शिविर को लेकर जिला एवं प्रखंड प्रशासन द्वारा की जा रही विशेष तैयारियों के बीच क्षेत्र में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित दौरे को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. इससे पूर्व जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को सदर एसडीओ श्रेयांश तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने भी पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था. लगातार हो रहे निरीक्षण और प्रशासनिक सक्रियता को देखते हुए स्थानीय लोगों के बीच मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की चर्चा हो रही है.पंचायत स्तर पर होगा समस्याओं का समाधान
मालूम हो कि बिहार सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी पंचायत में उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान करने का प्रयास करते हैं. सरकार की ओर से यह भी घोषणा की गयी है कि मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार के विभिन्न मंत्री समय-समय पर इन सहयोग शिविरों में शामिल होंगे. हालांकि मुरलीबसंतपुर पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










