मृतक मजदूरों के परिजनों को डीएम दीपेश कुमार ने सौंपा मुआवजा चेक

Updated:
विज्ञापन
मृतक मजदूरों के परिजनों को डीएम दीपेश कुमार ने सौंपा मुआवजा चेक

मृतक मजदूरों के परिजनों को डीएम दीपेश कुमार ने सौंपा मुआवजा चेक

विज्ञापन

प्रभात खबर में छपी खबर का असर मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत अनुग्रह राशि का किया चेक प्रदान सिमरी बख्तियारपुर. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज के गिरने से हुई दर्दनाक घटना में सलखुआ प्रखंड के तीन मजदूरों की मौत के मामले में अब प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई तेज हो गयी है. इस मामले को प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित किये जाने के बाद इसका असर देखने को मिला. मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया गया. सोमवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने मृतक मजदूरों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत सहायता राशि के रूप में दो, दो लाख रुपये का चेक सौंपा. इस दौरान जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की व भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जायेगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 मार्च को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया था. इस दुर्घटना में जिले के सलखुआ प्रखंड निवासी तीन मजदूरों ज्योतिष कुमार, सनोज चौधरी एवं मसिंद्र सादा की दर्दनाक मौत हो गयी थी. जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घायल मजदूरों का प्रयागराज के विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराया गया था एवं इलाज के बाद सभी मजदूर अपने घर लौट आए थे. घटना के बाद मृतक मजदूरों के परिवारों में कोहराम मच गया था. मृतक मजदूर ही अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे. ऐसे में परिजनों के सामने आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो गया था. परिवार के लोग मुआवजा एवं सरकारी सहायता का इंतजार कर रहे थे. इस पूरे मामले को प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया एवं पीड़ित परिवारों की स्थिति को प्रशासन के समक्ष उठाया. खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर पहल तेज हुई एवं अब मृतक मजदूरों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई गयी. जिलाधिकारी ने मृतक मजदूरों के आश्रितों रीता देवी पत्नी, मुन्नी देवी पत्नी एवं फूलों देवी माता को दो, दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया. इस मौके पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी आलोक राय, सीओ पुष्पांजलि कुमारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन