मानसी, सहरसा रेल दोहरीकरण की सांसद ने लोकसभा में उठाई मांग

Updated:
विज्ञापन
मानसी, सहरसा रेल दोहरीकरण की सांसद ने लोकसभा में उठाई मांग

सांसद दिनेश चंद्र यादव ने लोकसभा में अपने क्षेत्र में रेल दोहरीकरण की मांग की.

विज्ञापन

सहरसा. सांसद दिनेश चंद्र यादव ने लोकसभा में अपने क्षेत्र में रेल दोहरीकरण की मांग की. उन्होंने कहा कि देश में बड़े पैमाने पर रेलवे के विकास को लेकर काम किया जा रहा है. उनके मधेपुरा संसदीय क्षेत्र में एक भी इंच रेल दोहरीकरण का कार्य नहीं हुआ है. इससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कई कई स्टेशनों पर ट्रेनों को अनावश्यक रोकना पड़ रहा है. जिससे घंटे की देरी से ट्रेन चलती है व लोग परेशान हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि रेल मंत्री बड़े पैमाने पर रेल दोहरीकरण व रेलवे के विकास कार्य कर रहे हैं. उनका संसदीय क्षेत्र पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के तहत मानसी से सहरसा, पूर्णिया एवं सहरसा से सुपौल तक जनहित में रेल दोहरीकरण की जरूरत है. उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया कि इस कार्य को जनहित में अविलंब करने का प्रयास करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन