एसएनएसआरकेएस कॉलेज के कर्मी के निधन पर शोकसभा आयोजित

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :19 Mar 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
एसएनएसआरकेएस कॉलेज के कर्मी के निधन पर शोकसभा आयोजित

दुख की घड़ी में महाविद्यालय परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है.

विज्ञापन

दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि सहरसा सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय में बुधवार को प्रधानाचार्य प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षकेतर कर्मचारी शिवजी सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित की गयी. शोकसभा में दो मिनट का मौन रख कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. प्रधानाचार्य श्री सिंह ने कहा कि स्व शिवजी सिंह बहुत ही कर्मठ एवं कर्तव्य निष्ठ कर्मचारी थे. वे अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. इस दुख की घड़ी में महाविद्यालय परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है. भगवान उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे. शोकसभा में डॉ अशोक, प्रो गौतम कुमार सिंह, डॉ कुमारी सीमा, डॉ अरुण कुमार झा, डॉ आर्य सिंधु, प्रो महानंद सदा, प्रो रामानंद, प्रो अनिरुद्ध कुमार, प्रो इंदु कुमारी, डॉ पूनम कुमारी, डॉ गायत्री कुमारी, डॉ सुमन स्वराज, डॉ गौरी, डॉ लीना सिंह, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ कोमल, डॉ रीणा कुमारी, डॉ अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ सुभाष कुमार, डॉ रंजय कुमार सिंह, डॉ सैयद रवाब फातिमा, डॉ ममता कुमारी, डॉ मिकी सिंह, डॉ किशोर कुमार झा, डॉ प्रशांत कुमार मनोज, डॉ गोपाल, डॉ मनोज कुमार पांडे, ओम प्रकाश सिंह, नितेश्वर निर्भय, सुधा कुमारी, माधवेंद्र नारायण सिंह, संजय कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, श्याम सुंदर पोद्दार, इमरान, सत्यम कुमार, विश्वजीत, तौशीफ, अभिमन्यु, रामसागर सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन