ePaper

समय सीमा के अंदर करें मतदाता पुनरीक्षण कार्य

Updated at : 11 Jul 2025 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
समय सीमा के अंदर करें मतदाता पुनरीक्षण कार्य

समय सीमा के अंदर करें मतदाता पुनरीक्षण कार्य

विज्ञापन

बीडीओ ने सभी बीएलओ के साथ संयुक्त रूप से की बैठक पतरघट. प्रखंड सभागार में बीडीओ द्वारा शुक्रवार को सभी बीएलओ के साथ संयुक्त रूप से बैठक कर मतदाता पुनरीक्षण कार्यो के प्रगति की गहन समीक्षा कर उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बैठक में उपस्थित सभी सुपरवाइजर व बीएलओ को निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. इस दौरान बीडीओ आलोक कुमार ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य के प्रगति के लिए बैठक में लगभग 60 प्रतिशत मतदाता पुनरीक्षण फार्म कलेक्शन होने की बात कही गयी है. उन्होंने बताया की प्रखंड क्षेत्र के लगभग 96 हजार मतदाताओं में लगभग 60 प्रतिशत मतदाता पुनरीक्षण फार्म का कलेक्शन हो चुका है. जिसको अपलोड करनें के लिए 70 ऑपरेटर सहित अन्य विभागीय कर्मियों को लगाया गया है .मतदाता पुनरीक्षण कार्य में 96 बीएलओ व 11 सुपरवाइजर लगे हुए हैं. उन्होंने दिए गये निर्देशों का अनुपालन नहीं होने व काम को गंभीरता से नहीं लेने वाले अधिकारियों व कर्मियों पर कड़ी तथा कठोर कार्रवाई किये जाने की बात कही है. बैठक में सीओ राकेश कुमार, बीपीआरओ अरविंद कुमार सहित सभी सुपरवाइजर व बीएलओ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन