23 जिलों के बालक प्रतिभागी ले रहे हैं जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता भाग

Updated at : 21 Sep 2024 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
23 जिलों के बालक प्रतिभागी ले रहे हैं जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता भाग

23 जिलों के बालक प्रतिभागी ले रहे हैं जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता भाग

विज्ञापन

राज्य जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का सांसद ने किया शुभारंभ

सहरसा . स्टेडियम में चंद्रशेखर प्रसाद सिंह एवं सरस्वती देवी स्मृति आठवीं बिहार राज्य जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन सांसद दिनेश चंद यादव के हाथों किया गया. सांसद ने सर्वप्रथम बिहार हैंडबॉल संघ का झंडोत्तोलन कर, ग्राउंड का फीता काट व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का उद्घाटन किया. जिला हैंडबॉल संघ सचिव रोशन सिंह धोनी के संचालन में आयोजित उद्घाटन समारोह में आयोजन समिति अध्यक्ष सह भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, जदयू के वरीय नेता मो अंजुम हुसैन, क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी, मुखिया संघ अध्यक्ष विनय यादव, रेवती रमन सिंह, ज्योति सिंह, जिला क्रिकेट संघ के अखिलेश कुमार टूटू, समाजसेवी मुकुल भारती, भाजपा नेता सिद्धार्थ कुमार सिद्धू, विजय गुप्ता, जिला हैंडबॉल संघ उपाध्यक्ष डीपीएस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर जफर पयामी, विप्लब रंजन, जिला साइकलिंग संघ सचिव दर्शन कुमार गुड्डू, जिला तैराकी संघ सचिव चंदन सिंह सहित अन्य मौजूद थे. मालूम हो कि आयोजन समिति अध्यक्ष दिवाकर सिंह के माता-पिता स्व चंद्रशेखर प्रसाद सिंह एवं स्व सरस्वती देवी के नाम पर आयोजित आठवीं बिहार राज्य जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का शानदार खेल स्टेडियम में लगातार जारी है. आयोजन समिति सचिव रोशन सिंह धोनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिहार के 23 जिलों से बालक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है. इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर बिहार जूनियर हैंडबॉल की टीम का गठन होगा. जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस अवसर पर बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा एवं उनके साथ कई सारे ऑफिशियल रोहतास से राणा प्रताप सिंह इस खेल के विभिन्न पहलुओं पर अपनी नजर बनाये हुए हैं एवं अच्छे खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी संभाले हुए है. उद्घाटन के अवसर पर सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि वे सभी वर्गों में विकास के लिए जो अपनी महत्वपूर्ण साझेदारी होती है, उसे हमेशा निभाने का प्रयास करता हूं. खेल के क्षेत्र में भी जितना उनसे बन पड़ेगा, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने में अपना योगदान देता रहा हूं एवं आगे भी देता रहूंगा. जिलाध्यक्ष ने कहा कि लगातार हैंडबॉल को बढ़ाने का उनका प्रयास जारी है. आगामी दिनों में प्रयास करेंगे कि सहरसा में अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का भी आयोजन हो. इस प्रतियोगिता में सहरसा सहित बिहार के 23 जिलों में सहरसा, पूर्णिया, दरभंगा, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, सासाराम, कैमूर, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बेतिया, सिवान, छपरा, मोतिहारी, नवादा, नालंदा, लखीसराय सहित अन्य जगहों की टीमों ने हिस्सा लिया. 20 से 22 सितंबर तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में 22 सितंबर को प्रतियोगिता का समापन किया जायेगा. इस अवसर पर बिहार सरकार के खेल मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस अवसर पर तकनीकी पदाधिकारी के रूप में शारीरिक शिक्षा शिक्षक वीरेंद्र कुमार राम, मो सैयद समी अहमद, नीतीश मिश्रा, राणा रंजन सिंह, तुषार कात्यायन सहित अन्य तन मन से लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन