चलती बाइक पर सवार महिला के दोनों कान की बाली खींची

Updated:
विज्ञापन
चलती बाइक पर सवार महिला के दोनों कान की बाली खींची

अपने पति के साथ बाइक से सहरसा जा रही महिला से झपटमार दोनों कान की बाली खींचकर फरार हो गया.

विज्ञापन

पल्सर बाइक पर सवार दो झपटमार ने घटना को दिया अंजाम सौरबाजार. अपने पति के साथ बाइक से सहरसा जा रही महिला से झपटमार दोनों कान की बाली खींचकर फरार हो गया. घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में सहरसा से सौरबाजार जाने वाली बाइपास सड़क पर मनोहर उच्च विद्यालय के पास बुधवार दोपहर की है. मिली जानकारी के अनुसार, काशनगर थाना क्षेत्र के कोपा गांव निवासी शिवशंकर कुमार अपनी पत्नी सोनी कुमारी और बच्चों के साथ बाइक से अपने गांव से सहरसा जा रहे थे. बैजनाथपुर में बसंती कन्या मध्य विद्यालय और मनोहर उच्च विद्यालय के बीच बाइपास रोड पर पीछे से बाइक सवार दो उचक्के पीछे बैठी महिला से ओवरटेक करते हुए दोनों कान की बाली खींचकर आगे भागता रहा. छिनतई की यह घटना आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. पीड़ित द्वारा घटना की सूचना बैजनाथपुर थाना को दिए जाने के बाद पुलिस तहकीकात में जुट गयी है. पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला द्वारा मौखिक रूप से शिकायत की गयी है, लेकिन कोई आवेदन नहीं दिया गया है. फोटो – सहरसा 26 – घटना के बाद लोगों को पीड़ा सुनाती महिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन