भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिलायी दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिलायी दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता
सहरसा. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नूतन सिंह ने रविवार को रंजन सिंह के आवास कायस्थ टोला स्थित मेघा मुनी आश्रम में पहुंचकर भाजपा के सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया. उन्होंने स्थानीय लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलायी. इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गली-गली, घर-घर पहुंचकर भाजपा का सदस्य बनाकर पार्टी को सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी बनाने में जुटे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अर्जित उपलब्धियों ने भारत को एक नयी पहचान दी है. सदस्यता अभियान भाजपा व देश को मजबूत बनाने का अनमोल अवसर है. सदस्यता हमारी पार्टी का मूल आधार है. मौके पर पर्टी के दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










