बाइक सवार दंपती से लूट मामले का उद्भेदन, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बाइक सवार दंपती से लूट मामले का उद्भेदन, चार गिरफ्तार

थाना पुलिस ने शाहपुर गांव के समीप 10 मई को बाइक सवार दंपती से हुई लूट की घटना का उद्भेदन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है.

विज्ञापन

तीन बदमाशों के साथ लूट का जेवर खरीदने वाला दुकानदार भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने शाहपुर गांव के समीप 10 मई को बाइक सवार दंपती से हुई लूट की घटना का उद्भेदन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन बदमाशों के साथ लूट के जेवर खरीदने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट के जेवरात, मोबाइल फोन एवं अन्य सामान बरामद किए गये हैं. थानाध्यक्ष नागमणि कुमार ने बताया कि मामले की जांच के दौरान शाहपुर गांव निवासी शशिकांत यादव के पुत्र लालू कुमार उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से लूटा गया सैमसंग मोबाइल फोन बरामद हुआ. लालू की निशानदेही पर बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 निवासी विनोद मेहता के पुत्र रवीश कुमार तथा इटहरा निवासी सुरेशचंद्र यादव के पुत्र आलोक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने बैजनाथपुर स्थित मां वैष्णवी ज्वेलर्स में छापेमारी कर राजेश कुमार साह के पुत्र रोहित कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके पास से लूट के जेवरात भी बरामद किए हैं.

थानाध्यक्ष ने बताया कि 10 मई को सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नैनपुर गांव निवासी रूपेश कुमार रमन अपनी पत्नी विनीता कुमारी और पुत्र कार्तिक कुमार के साथ बाइक से मधेपुरा से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान शाहपुर गांव स्थित मील के समीप पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और पहने हुए सोने के जेवरात, ढाई हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन तथा अन्य जरूरी कागजात लूट लिए थे. घटना के बाद पीड़ित के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी थी. लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन