कलश्रा यात्रा निकाल भगैत महासम्मेलन की हुई शुरूआत

Updated:
विज्ञापन
कलश्रा यात्रा निकाल भगैत महासम्मेलन की हुई शुरूआत

कलश्रा यात्रा निकाल भगैत महासम्मेलन की हुई शुरूआत

विज्ञापन

तीन दिवसीय बिहार राज्य कोसी प्रमंडल स्तरीय ओम धर्मराज भगैत महा सम्मेलन शुरू सोनवर्षाराजप्रखंड क्षेत्र के मैना गांव में मंगलवार से तीन दिवसीय बिहार राज्य कोसी प्रमंडल स्तरीय ओम धर्मराज भगैत महा सम्मेलन प्रारंभ हो गया. सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन पंसस संघ के जिलाध्यक्ष आजाद कुमार, नगर अध्यक्ष मनीष कुमार, पंसस प्रतिनिधि मिठ्ठू रजक सहित अन्य प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया. इससे पहले 121 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. यज्ञ स्थल से सैकड़ों की संख्या में निकले महिला पुरूष मैना स्थित सुरसर नदी किनारे पहुंचे व वैदिक मंत्रोचारण के साथ अपने-अपने कलश में जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण किया. इस दौरान ढोल बाजे के साथ जय श्रीराम के उदघोष से पूरा गांव गुंज उठा. सम्मेलन में स्थानीय के साथ-साथ सिमरिया, माली, बहोरबा, फतेहपुर, टोलवा, चिल्लारही, गोंगी, हाजीनगर, पदमपुर, देहद, मनौरी, हरिखंड, रजबडा, सोनवर्षा, सहमौरा, परसबन्नी, अरसी, भस्ती,बेला, खर्राबासा, रोहियामा, भैंसाडीह, मुरली, दिघौन, सठमा, तिलाठी, भोलानगर, सिनवारा, सिकंदरपुर, बथनाही, मोहनपुर, परडिया, सिंहपुर, बन्नीबासा, चंदौर सहित दूर दूर के सैकड़ो भगता व मुलगैन शामिल हो रहे हैं. जबकि सम्मेलन के जजमान जनार्दन भगता है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन