बेटे के गायब हो जाने को लेकर थाना में दिया आवेदन

बेटे के गायब हो जाने को लेकर थाना में दिया आवेदन
सहरसा . सदर थाना क्षेत्र के शारदा नगर वार्ड नंबर 27/34 निवासी स्व मुन्ना साह की पत्नी सोनी देवी ने अपने पुत्र के घर के आगे से गायब हो जाने को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. दिये आवेदन में पीड़िता ने बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार साह घर के आगे बच्चों के साथ खेल रहा था. देर शाम जब वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने मोहल्ले व आसपास में जानकारी हासिल की. लेकिन उसके पुत्र का कहीं कोई आता पता नहीं चला. दिये आवेदन के आधार पर सदर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










