रेल नीर की जगह दूसरे ब्रांड के पानी की बिक्री पर जनसेवा एक्सप्रेस में कार्रवाई, 528 बोतल पानी जब्त

Updated at : 06 Apr 2026 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
रेल नीर की जगह दूसरे ब्रांड के पानी की बिक्री पर जनसेवा एक्सप्रेस में कार्रवाई, 528 बोतल पानी जब्त

ल नीर की जगह दूसरे ब्रांड के पानी की बिक्री पर जनसेवा एक्सप्रेस में कार्रवाई, 528 बोतल पानी जब्त

विज्ञापन

यात्रियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई , सहरसा नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस को भी किया गया चेक सहरसा . पूर्णिया कोर्ट से सहरसा के रास्ते अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस में रेल अधिकारियों ने छापेमारी की. इस दौरान एक कोच से रेल नीर की जगह दूसरे ब्रांड की 528 बोतल पानी जब्त किया. पूछे जाने पर यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में पीने के पानी की बोतल की बिक्री की जा रही थी. इसके बाद रेल अधिकारियों ने साइड वेंडिंग संचालक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट समस्तीपुर रेल मंडल को भेज दी. इससे पूर्व रेल अधिकारियों ने सहरसा नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस की भी जांच की थी. लेकिन वैशाली एक्सप्रेस में रेल नीर पाया गया. रेल अधिकारियों के अनुसार सोमवार को सहरसा जंक्शन पर डीसीआई संजय कुमार के नेतृत्व में जांच टीम ने कई ट्रेनों में औचक निरीक्षण किया. इस दौरान 14617 पूर्णिया कोर्ट अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस सहरसा जंक्शन पहुंची थी. जनसेवा एक्सप्रेस में जांच के दौरान कुल 44 पैकेट में कुल 528 बोतल पानी अनाधिकृत रूप से कोच संख्या 256085/सी से यात्रियों के शीट के नीचे से जब्त किया गया. बताया गया कि जनसेवा एक्सप्रेस में रेल नीर की जगह दूसरे कई अन्य ब्रांड की पानी अवैध तरीके से महंगे दामों में बेची जा रहा थी. जिसकी शिकायत यात्रियों ने की थी. वहीं ट्रेन निरीक्षण के बाद जांच टीम ने जनसेवा एक्सप्रेस के साइड वेंडिंग संचालक एमएस सनराइज के विरूद्ध कार्रवाई के लिए समस्तीपुर रेल मंडल को अपनी रिपोर्ट भेज दी है. जबकि रेल नियम है कि जिन स्टेशनों के स्टॉल पर रेल नीर की आपूर्ति नहीं है वहां रेलवे से अप्रूव्ड 17 विभिन्न ब्रांड के पानी बेचने की ही अनुमति है. सहरसा जंक्शन के स्टॉल पर रेल नीर की आपूर्ति नहीं है. जिस वजह से यहां रेलवे से अप्रूवल 17 विभिन्न ब्रांड के पानी बेचने की अनुमति है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन