पड़ोसी युवक ने युवती को मारपीट कर किया अधमरा, इलाज के लिए युवती सदर अस्पताल रेफर

Updated:
विज्ञापन
पड़ोसी युवक ने युवती को मारपीट कर किया अधमरा, इलाज के लिए युवती सदर अस्पताल रेफर

पड़ोसी युवक ने युवती को मारपीट कर किया अधमरा

विज्ञापन

सलखुआ . थाना क्षेत्र के बनगामा गांव वार्ड संख्या सात में रविवार की देर शाम एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. विवाद के दौरान एक पड़ोसी युवक ने 20 वर्षीय युवती पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनगामा निवासी शंभू चौधरी की पुत्री सारथी देवी का किसी बात को लेकर पड़ोसी भिखो चौधरी के पुत्र विनोद चौधरी से विवाद हो गया. आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर आरोपी ने लाठी-डंडे से युवती की बेरहमी से पिटाई की एवं गला दबाकर उसे अधमरा कर दिया. गला दबाने के कारण युवती मौके पर ही बेहोश हो गयी. घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी आरोपी द्वारा मारपीट किये जाने की बात सामने आयी है. शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे व किसी तरह युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया. घायल युवती को आनन-फानन में परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सलखुआ लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अजय कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. हालांकि हालत गंभीर देखते बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार गला दबाने के कारण युवती को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है व उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त है एवं ग्रामीण आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. हालांकि अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है एवं आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन