12 डिसमिल जमीन को लेकर हुई मारपीट, एक महिला गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
12 डिसमिल जमीन को लेकर हुई मारपीट, एक महिला गंभीर रूप से घायल

12 डिसमिल जमीन को लेकर हुई मारपीट,

विज्ञापन

बनमा ईटहरी . थाना क्षेत्र के परसाहा गांव के वार्ड 15 में 12 डिसमिल जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में 40 वर्षीय पारो देवी पति पृथ्वी राम गंभीर रूप से घायल हो गयी. उन्हें सिर में चोट आई है और सोनबरसा राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरा शरीर लहूलुहान था. यह घटना बुधवार की देर शाम की बताई जा रही है, जब महिला अपने घर में अकेली थी. उसी दौरान दूसरे पक्ष के नीलम देवी, सोनी देवी, राधे यादव, खेलन यादव, उपेंद्र यादव, भीम यादव, चंद्र शेखर यादव ने एकजुट होकर महिला पर हमला कर दिया. जिससे पारो देवी के सिर पर गंभीर चोटें आयी. घायल पारो देवी को परिजनों ने तुरंत सोनबरसा राज अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही बनमा ईटहरी की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से विस्तृत जानकारी ली. थाना प्रभारी खुशबू कुमारी ने बताया कि इस संबंध में एक आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन