लापता युवक की हुई हत्या!
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jun 2017 3:12 AM (IST)
विज्ञापन

वारदात. परिजनों ने जतायी आशंका, फूंका पुतला सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ से 15 दिन पूर्व लापता दीपक का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. दीपक की मां ने इसे प्रेम प्रसंग बताते हुए लड़की के परिजनों पर आरोप लगाया है. पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है. सहरसा : सदर थाना […]
विज्ञापन
वारदात. परिजनों ने जतायी आशंका, फूंका पुतला
सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ से 15 दिन पूर्व लापता दीपक का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. दीपक की मां ने इसे प्रेम प्रसंग बताते हुए लड़की के परिजनों पर आरोप लगाया है. पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है.
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ स्थित किराये के मकान से कई दिन पूर्व लापता सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के अमरोला टोला सिटानाबाद निवासी 27 वर्षीय नीरज कुमार की हत्या की आशंका जताते परिजनों ने वीर कुंवर सिंह चौक पर पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया. परिजनों ने आरोप लगाते कहा कि लगभग 15 दिन पूर्व नीरज अचानक लापता हो गया.
इसे लेकर सदर थाना में मामला भी दर्ज कराया गया था. परिजनों ने सुपौल जिले की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग में उसके परिजनों द्वारा हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिये जाने की बात कही. जिसकी सूचना पुलिस को देने पर पुलिस ने लड़की के भाई, बेगूसराय बलिया से उसकी बहन के बेटे व एक महिला को पूछताछ के लिए थाना लाया.
जबकि मुख्य आरोपित तक अभी भी पुलिस पहुंच नहीं पायी है और न ही लड़की से पूछताछ करने प्रयास कर रही है. परिजनों ने आक्रोश व्यक्त करते कहा कि पूछताछ में भी युवक की हत्या की बात सामने आ चुकी है. परिजनों ने पुलिस प्रशासन से शव बरामद करने व दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की.
पुलिस छानबीन कर रही है, कुछ कहना जल्दबाजी
पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है. कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. युवक का अभी न ही पता चला है और न ही शव बरामद हुआ है. इस स्थिति में कुछ कहना जल्दबाजी होगी.
भाई भरत, सदर थानाध्यक्ष
क्या था मामला
सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के अमरोला टोला सिटानाबाद निवासी हरिलाल दास की पत्नी ज्ञानी देवी ने सदर थाना में अपने पुत्र के लापता होने का मामला दर्ज करवाया था. दिये आवेदन में उन्होंने कहा था कि वह गांधी पथ में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा का तैयारी व ट्यूशन पढ़ाता था. कुछ दिनों से उसका मोबाइल बंद आ रहा था तो गांधी पथ आकर पता किया तो पता चला कि वह कई दिनों से नहीं आ रहा है. कभी कभार उसका मोबाइल ऑन होता है तो दूसरे व्यक्ति द्वारा गाली गलौज किया जाता है.
उन्होंने अपहरण की आशंका व्यक्त करते उसकी जान को खतरा बताया था. पीड़ित माता ने कहा कि दो वर्ष पूर्व नीरज ने एक लड़की से शादी करने की बात कही थी. डांटने पर शादी की बात से इनकार कर दिया था. उन्होंने लड़की के कई परिजनों का मोबाइल नंबर देकर कार्रवाई की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




