सड़क निर्माण में तीन नंबर ईंंट का हो रहा उपयोग

Published at :17 May 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण में तीन नंबर ईंंट का हो रहा उपयोग

सिमरी बख्तियारपुर : सलखुआ प्रखंड के तटबंध के अंदर के पंचायतों में सरकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में प्रत्येक पंचायत के 3 वार्डों में 7 योजनाओं के तहत सड़क एवं नाला निर्माण कराया जाना है. लेकिन यह योजना जनता की सुविधा के बजाय वार्ड सदस्यों […]

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर : सलखुआ प्रखंड के तटबंध के अंदर के पंचायतों में सरकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में प्रत्येक पंचायत के 3 वार्डों में 7 योजनाओं के तहत सड़क एवं नाला निर्माण कराया जाना है. लेकिन यह योजना जनता की सुविधा के बजाय वार्ड सदस्यों के लिए दुधारू गाय साबित हो रही है. सलखुआ प्रखंड के अलानी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 12 जनार्दन भगत के घर से संजय भगत के घर तक सोलिंग कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गयी है.

लाखों की लागत से बन रहे सड़क निर्माण में ठेकेदार ने तीन नंबर ईंट का प्रयोग किया है. वहीं ईंट को जैसे तैसे सड़क पर रख कर सड़क बनायी जा रही है. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी सुमन प्रसाद साह ने बताया कि सड़क की जांच करायी जायेगी. अनियमितता होने पर ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन